📍 बाड़मेर, राजस्थान▦ आज की तारीख
ताज़ा खबरपंचायत, गांव, किसान और जनहित से जुड़ी खबरें पढ़ें — ग्रामीण आवाज़

शिक्षक अभिभावक मीटिंग में बताए आत्महत्याओं को रोकने के उपाय


बाड़मेर  जिले में पिछले दिनों हुई आत्महत्याओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है हर दिन हो रही आत्महत्याओं को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा है , इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत पोशाल में भी स्थानीय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक मीटिंग रखी गयी जिसमे ग्राम के कई लोगों ने भाग लिया । कार्यक्रम को अध्यापक लूम्भाराम ने अपने उदबोधन से शुरू किया जिसमें उन्होंने वर्तमान और पुराने समय की परम्पराओं और रीति रिवाजों में आये बदलावों के बारे में उदाहरण सहित समझाया तथा हर परिस्थिति से लड़ने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है , मनुष्य जीवन बार बार नही मिलता इसे सुदृढ हो कर गुजारें । कार्यक्रम में प्रिंसीपल साहब बृजलाल जी ने भी संबोधित किया उन्होंने आत्महत्या के कारण और रोकने के उपायों के बारे में अवगत करवाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव तहसीलदार रामसिंह, भाजपा Sc St मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाराम भील, मूलाराम जाणी मौखाब  ने भी अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम की समाप्ति शिव तहसीलदार के हाथों पौधरोपण करवाकर की गई ।
इस खबर को शेयर करें
Facebook Telegram X

यह ब्लॉग खोजें

Shekhu Rajar. Blogger द्वारा संचालित.

Weather

+25
°
C
+27°
+14°
Barmer
Sunday, 13
See 7-Day Forecast

YouTube चैनल

Translate

अपनी खबर भेजें अपनी खबर प्रकाशित करवाएं